दिल्ली में पीडब्ल्यूडी और सिंचाई-बाढ़ नियंत्रण विभाग के मध्यस्थता मामलों की होगी समीक्षा
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के पिछले 20 वर्षों में हुए सभी मध्यस्थता निर्णयों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।