डीएमके सांसद कनिमोझी ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

IANS | August 25, 2025 12:05 AM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। डीएमके सांसद एमके कनिमोझी ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने स्कूल के बच्चों से यह सवाल किया था कि चंद्रमा पर सबसे पहले कदम किसने रखा था और फिर जवाब दिया कि वह भगवान हनुमान थे।

सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर की कहानी झूठी, सीबीआई जांच हो : बाबूलाल मरांडी

IANS | August 24, 2025 8:03 PM

रांची, 24 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की कहानी सरासर झूठी है।

किश्तवाड़ आपदा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घायलों से मिले, कहा- पीएम मोदी घटना को लेकर चिंतित

IANS | August 24, 2025 6:53 PM

जम्मू, 24 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की।

थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

IANS | August 24, 2025 5:28 PM

चमोली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए राहत कार्यों की समीक्षा भी की।

रांची में रिम्स-2 की जमीन को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, हिरासत में कई नेता

IANS | August 24, 2025 4:53 PM

रांची, 24 अगस्त (आईएएनएस)। रांची के नगड़ी इलाके में प्रस्तावित रिम्स-टू मेडिकल कॉलेज की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर ग्रामीणों और सरकार के बीच टकराव पैदा हो गया है।

सिख गुरुओं ने अपने बलिदान से सनातन की रक्षा की : सीएम योगी

IANS | August 24, 2025 4:21 PM

गोरखपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास में वही जाति और कौम जीवित रहती है, जो अपने पूर्वजों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को जीवन का हिस्सा बनाती है। सिख गुरुओं ने सदैव सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी वीरता, त्याग और बलिदान देश की आत्मा में आज भी जीवित है।

विट्ठलभाई ने विधाई परंपराओं की नींव डालकर भारत के लोकतंत्र को बनाने का काम किया: अमित शाह

IANS | August 24, 2025 1:44 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल 100 वर्ष पहले इसी दिन केंद्रीय विधानसभा का स्पीकर बने थे। इस ऐतिहासिक दिन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए।

शख्सियत बेमिसाल: अरुण जेटली ने तर्कों से विपक्ष को दी मात, आर्थिक सुधार का रचा इतिहास

IANS | August 24, 2025 12:12 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपनी बुद्धिमत्ता, वाकपटुता और नेतृत्व क्षमता से इतिहास में अमर हो जाते हैं। ऐसी ही शख्सियत थे अरुण जेटली, जिन्हें न केवल एक तेज-तर्रार वकील और राजनेता के रूप में जाना जाता था, बल्कि उनकी शायराना अंदाज और तर्कपूर्ण भाषणों ने विपक्षियों को भी उनका मुरीद बना दिया था।

गुजरात: जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति का सूरत दौरा, हीरा और कपास उद्योग में निवेश की अपील

IANS | August 23, 2025 11:39 PM

सूरत, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के निमंत्रण पर जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. सीजीडीएन चिवेंगा दो दिवसीय दौरे पर सूरत पहुंचे। उनके साथ जिम्बाब्वे के कैबिनेट सदस्य राज मोदी, माफीदी मनांगाग्वा, राजदूत स्टेला नकोमो और शीर्ष सचिवालय का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। इस दौरे का उद्देश्य भारत और जिम्बाब्वे के बीच व्यापारिक और निवेश संबंधों को मजबूत करना था।

माफिया प्रवृत्ति को प्रदेश से जड़मूल उखाड़ दिया गया : मुख्यमंत्री योगी

IANS | August 23, 2025 10:25 PM

गोरखपुर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा। आज दंगामुक्त, माफियामुक्त उत्तर प्रदेश हकीकत है। अब यूपी में माफिया प्रवृत्ति हावी नहीं हो सकती। माफिया प्रवृत्ति को जड़मूल से उखाड़ दिया गया है। अब गुंडे यहां बहन, बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा नहीं बन सकते। अब यूपी का आमजन परेशान नहीं होता और न ही यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है।