कोलकाता को मिली नई मेट्रो की सौगात, 9 लाख यात्रियों को मिलेगा फायदा

IANS | August 22, 2025 9:37 PM

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता वासियों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। शहर में मेट्रो सेवा के तीन नए सेक्शन की शुरुआत हुई, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। कुल 14 किलोमीटर लंबे इस विस्तार से अब उन इलाकों में भी मेट्रो पहुंचेगी, जहां सड़क मार्ग से सफर करने में पहले 45 मिनट से 1 घंटे तक का वक्त लग जाता था।

पीएम मोदी गुजरात को देंगे बड़ा तोहफा, 1400 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की सौगात

IANS | August 22, 2025 9:13 PM

अहमदाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश को रेलवे परियोजनाओं के रूप में 1,400 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे। ये परियोजनाएं विशेष रूप से उत्तर गुजरात के जिलों महेसाणा, पाटण, बनासकांठा, गांधीनगर और अहमदाबाद के लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाएंगी।

गयाजी में पीएम मोदी ने सौंपी 5 लाभुकों को पक्के घर की चाबी, लाभार्थियों ने जताया आभार

IANS | August 22, 2025 9:06 PM

गयाजी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम आवास योजना के अंतर्गत गयाजी जिले के 16,000 लाभुकों को पक्के घर की सौगात दी। इस अवसर पर 5 चयनित लाभार्थियों को स्वयं प्रधानमंत्री ने घर की चाबी सौंपी।

बिहार को विकसित राज्य बनाने की सोच के साथ प्रधानमंत्री काम कर रहे : चिराग पासवान

IANS | August 22, 2025 6:52 PM

गयाजी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गयाजी से शुक्रवार को बिहार को 13,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी द्वारा बिहार को दिए हजारों करोड़ रुपए की सौगात से एनडीए नेताओं में उत्साह है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीएम मोदी की इसको लेकर तारीफ की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बौद्ध तीर्थ स्थानों पर पर्यटन को मिलेगा लाभ

IANS | August 22, 2025 5:26 PM

गया, 22 अगस्त (आईएएनएस)। क्षेत्रीय रेल संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गया जंक्शन से वीडियो लिंक के माध्यम से बहुप्रतीक्षित कोडरमा-वैशाली मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) पैसेंजर ट्रेन का उद्घाटन किया। डीडीयू मंडल के एडीआरएम (अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक) दिलीप कुमार ने मेमू मिलने से क्षेत्र को विशेष लाभ होने की बात कही।

'बंगाल में हिंसा पर लोगों को करना चाहिए विचार', आरएसएस ने हालात को लेकर जताई चिंता

IANS | August 22, 2025 4:26 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पश्चिम बंगाल में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई। संघ का मानना है कि बंगाल में हिंसा क्यों होती है, लोगों को इस पर विचार करना चाहिए।

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 1,400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात

IANS | August 22, 2025 2:41 PM

नई दिल्ली/ गांधीनगर 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अगस्त को गुजरात के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 1,400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह परियोजनाएं विशेष रूप से उत्तर गुजरात के महेसाणा, पाटन, बनासकांठा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिलों को लाभान्वित करेंगी। यह रेलवे परियोजनाएं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स दक्षता और रोजगार सृजन में उल्लेखनीय योगदान देंगी।

बिहार एसआईआर : सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को पक्षकार बनाया, मतदाताओं का सहयोग करने का निर्देश

IANS | August 22, 2025 2:33 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले में बड़ा फैसला देते हुए राज्य के सभी 12 राजनीतिक दलों को पक्षकार बनाया है। कोर्ट ने राजनीतिक दलों से एसआईआर के दौरान मसौदा मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों की सहायता करने को भी कहा है।

पीएम मोदी उत्तर गुजरात में 307 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

IANS | August 22, 2025 1:07 PM

गांधीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा को विभिन्न विभागों के अंतर्गत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की भेंट देंगे। इनमें सड़क एवं भवन विभाग की कुल 307 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास शामिल है, जिससे उत्तर गुजरात में कनेक्टिविटी और मजबूत बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप सड़क एवं भवन विभाग गुजरात राज्य को निरंतर गतिशील रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

'भारत में आतंकी हमले कराकर कोई बच नहीं सकता', गयाजी में बोले पीएम मोदी

IANS | August 22, 2025 12:59 PM

गयाजी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से एक बार फिर देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। गयाजी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आतंकवादी भेजकर या हमले कराकर कोई बच नहीं सकता है। इस दौरान, उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पहलगाम का बदला लिया, जिसका वादा वह बिहार की धरती से करके गए थे।