दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, एसबीके सिंह की जगह लेंगे सतीश गोलचा
नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को बदल दिया है। एसबीके सिंह की जगह सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया है।