हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है, आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस : पीएम मोदी

IANS | May 26, 2025 6:44 PM

भुज, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के क्रम में उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में एक जनसभा को भी संबोधित किया और आतंकवाद को लेकर भारत की नीति को एक बार फिर स्पष्ट किया।

कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | May 26, 2025 6:32 PM

भुज, 26 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने अपने दौरे के क्रम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। भुज में रोड शो करने के बाद पीएम मोदी ने विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की, सब मिले हुए हैं', लालू परिवार पर भड़कीं ऐश्वर्या

IANS | May 26, 2025 5:22 PM

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर से निकाले जाने पर पत्नी ऐश्वर्या राय पहली बार मीडिया के सामने आईं। ऐश्वर्या ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लालू यादव के परिवार पर जमकर निशाना साधा और कई सवाल पूछ डाले।

नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन स्कीम में स्टाइपेंड 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया गया : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

IANS | May 26, 2025 4:50 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को कहा कि नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन (नैप्स) स्कीम में लाभार्थियों के लिए स्टाइपेंड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर होने वाले स्टाइपेंड को 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया गया है।

वित्तीय सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाएं स्वायत्तता प्राप्त कर सकती हैं : वूमेन लीडरशिप सीरीज में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

IANS | May 26, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए उनके वित्तीय सशक्तिकरण पर जोर दिया है।

दाहोद में पीएम मोदी बोले, ‘देश की तरक्की के लिए जो भी चाहिए, उसे भारत में ही बनाएं’

IANS | May 26, 2025 1:32 PM

दाहोद, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दाहोद में 24,000 करोड़ रुपए की रेलवे और अन्य सरकारी परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार भुज में पीएम मोदी का रोड शो, गांव-गांव से पहुंचे लोग

IANS | May 26, 2025 1:05 PM

कच्छ, 26 मई (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी के भुज में होने वाले मेगा रोड शो को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम भुज में भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे और सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। पीएम को देखने के लिए भुज के लोग काफी उत्साहित हैं।

पीएम मोदी ने दिखाई वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बोले- रेलवे के अन्य प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

IANS | May 26, 2025 12:53 PM

वलसाड, 26 मई (आईएएनएस)। दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वलसाड-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही दाहोद स्थित लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप राष्ट्र को समर्पित की।

पीएम मोदी गुजरात को देंगे 82,000 करोड़ की सौगात, वंदे भारत सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

IANS | May 26, 2025 8:54 AM

अहमदाबाद, 26 मई (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने गृह राज्य गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम अपने दौरे के दौरान 82,000 करोड़ रुपए के लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

गुजरात के महीसागर में पीएम मोदी कई जलापूर्ति योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, लोगों ने जताई खुशी

IANS | May 25, 2025 11:49 PM

महीसागर (गुजरात), 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचेंगे। पहले दिन उनका प्रमुख कार्यक्रम दाहोद में आयोजित किया जाएगा, जहां वह राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें महीसागर जिले की भी अनेक योजनाएं शामिल हैं।