आयुष प्रणालियांं विश्व समुदाय को भारत का अनमोल उपहार : राष्ट्रपति मुर्मू
गोरखपुर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।
गोरखपुर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को तमिलनाडु में नेशनल हाइवे (एनएच-87) के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन (46.7 किमी) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) पर विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 1,853 करोड़ रुपए होगी।
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष ध्यान देते हुए सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (ईएलआई) को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम 'महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन' किया जाए।
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार को चालू वित्त वर्ष में मई तक 7,32,963 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जो 2025-26 के इसी बजट अनुमान की कुल प्राप्तियों का 21 प्रतिशत है और देश की मजबूत राजकोषीय स्थिति को दर्शाता है।
नई दिल्ली , 1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक तरफ जहां सपा अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता कई आयोजन कर रहे है, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वाला तांता लगा हुआ है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बधाई दी हैं।
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को 76वें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके साथ किए काम के दिनों को भी याद किया।
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। हर साल देशभर में 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने देश के डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को नमन किया है।
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। हिंदू राष्ट्रवाद एक ऐसा विचार है जो आज के समय में सबसे अधिक चर्चा का विषय माना जाता है, लेकिन जिसकी समझ सबसे कम विकसित है। अब इसी विचारधारा को स्पष्ट करने और उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से एक नई किताब 'द सोल ऑफ अ नेशन: अंडरस्टैंडिंग द हिंदू नेशनिल्मज' जल्द ही बाजार में आने वाली है।
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीएचडीसीसीआई) के सीईओ और महासचिव डॉ. रंजीत मेहता ने भारत को सामाजिक सुरक्षा के मामले में वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त होने पर कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। इन योजनाओं ने न केवल गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है, बल्कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।