स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 132वीं वर्षगांठ, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया याद
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। स्वामी विवेकानंद के 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ है, जिसे 'दिग्विजय दिवस' और 'विश्व बंधुत्व दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भारत के शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया पर स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद करते हुए उनके संदेश को प्रेरणादायी बताया।