संयुक्त राष्ट्र में हिंदी की दहाड़, अटल बिहारी वाजपेयी ने शांति और शक्ति का दिया था संदेश
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। साल 2000 में न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के सहस्त्राब्दी शिखर सम्मेलन में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने विश्व मंच पर हिंदी में भाषण देकर न केवल भारत की सांस्कृतिक पहचान को उभारा, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश दिया था।