'नेपाल की अराजकता को जीवंत लोकतंत्र बताना आश्चर्यजनक', अमित मालवीय ने पूर्व सीईसी एसवाई कुरैशी पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) शहाबुद्दीन याकूब कुरैशी पर हमला बोला। मालवीय ने कुरैशी के नेपाल में हालिया घटनाक्रम को 'जीवंत लोकतंत्र' बताने वाले बयान को 'अनैतिक और आश्चर्यजनक' करार दिया। उन्होंने कुरैशी के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह टिप्पणी उनके 'रिकॉर्ड' को देखते हुए आश्चर्यजनक नहीं है।