मध्य प्रदेश के किसान केंद्र सरकार के शुक्रगुजार, कहा - पीएम मोदी ने हमारे दर्द को समझा

IANS | March 25, 2025 6:18 PM

नीमच, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-केएसएन) योजना के माध्यम से देशभर के किसानों को आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। इससे मध्य प्रदेश के नीमच के किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं।

नया इनकम टैक्स बिल संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा : वित्त मंत्री

IANS | March 25, 2025 3:55 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। नया इनकम टैक्स बिल संसद के अगले सत्र यानी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में दी।

'यूएस के पास चैट जीपीटी-जेमिनी, चीन के पास डीपसीक, भारत कहां खड़ा है?' , राज्यसभा में बोले राघव चड्ढा

IANS | March 25, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ का मुद्दा उठाया। राघव चड्ढा ने कहा कि अमेरिका के पास अपना चैट-जीपीटी, जेमिनी, ग्रॉक और चीन के पास डीपसीक जैसे एआई मॉडल हैं। लेकिन, क्या भारत अपना जनरेटिव एआई मॉडल बना पाएगा?

कश्मीर में अलगाववाद बन चुका इतिहास, पीएम मोदी के दृष्टिकोण की बड़ी जीत : गृह मंत्री अमित शाह

IANS | March 25, 2025 2:08 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो संगठनों, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) और डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट ने अलगाववाद से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की है।

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आम बजट, 10 प्वाइंट्स में जानें किसे मिला क्या?

IANS | March 25, 2025 1:02 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के तहत 5,100 करोड़, यमुना की सफाई के लिए 9,000 करोड़ रुपये, झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे क्लस्टरों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और भी बहुत कुछ है दिल्ली के बजट 2025-26 में। आइए जानते हैं इस बजट के 10 अहम बातें क्या हैं!

'इस बार दिल्ली का बजट ऐतिहासिक, ये एक लाख करोड़ रुपये का : सीएम रेखा गुप्ता

IANS | March 25, 2025 11:48 AM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में ऐलान किया कि 2025-26 का दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपये का है। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा, "यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। जहां साल दर साल बजट बढ़ने की बजाय घटा, जीडीपी की दर कम रही, प्रति व्यक्ति आय देश की तुलना में कम गति में बढ़ी।"

60 साल के हुए सीएम मोहन यादव, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

IANS | March 25, 2025 9:21 AM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने एमपी के सीएम मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

कॉमेडियन के शब्दों के लिए किसी आयोजन स्थल पर हमला करना मूर्खतापूर्ण : कुणाल कामरा

IANS | March 25, 2025 12:01 AM

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अपनी जोक के कारण विवादों में फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हैबिटेट क्लब में हुई तोड़फोड़ की निंदा भी की है। वहीं, उन्होंने माफी नहीं मांगने की बात कही है।

महाराष्ट्र जीएसडीपी वाले राज्य के रूप में अग्रणी, सिक्किम प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन

IANS | March 24, 2025 11:35 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में देश का हर राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। यहां तक कि पूर्वोत्तर राज्यों ने भी विकास की नई इबारत लिखी है, जिसे देखकर आप बदलते दौर के भारत का अंदाजा लगा सकते हैं, जो दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

संभल : आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, पुलिस की बढ़ी पेट्रोलिंग 

IANS | March 24, 2025 9:43 PM

संभल, 24 मार्च (आईएएनएस)। आगामी त्योहारों के कारण उत्तर प्रदेश सरकार मुस्तैद है। राज्य के संवेदनशील जिलों में से एक संभल में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस के जवान जिले में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।