इंडी गठबंधन को बिहार की जनता 'जनादेश' नहीं देगी : मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इंडी गठबंधन को जनादेश नहीं देगी। बिहार की जनता एनडीए के साथ है और इंडी गठबंधन को इसी बात की चिंता हो रही है।