कांग्रेस-राजद ने बिहार को भाई-भतीजावाद और अपराध में बदल दिया : सीएम योगी

IANS | October 16, 2025 6:47 PM

पटना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आधिकारिक रूप से बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में उतर गए। दानापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जुबानी हमला किया।

जैसलमेर बस हादसा: बस चालक और मालिक गिरफ्तार, एसआईटी गठित

IANS | October 16, 2025 5:30 PM

जयपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर में हाल ही में हुई बस दुर्घटना के सिलसिले में गुरुवार को बस चालक शौकत और मालिक तुराब अली को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

श्रीशैलम में होना मेरे लिए आनंद की बात, पवित्र स्थल के हर हिस्से में है दिव्यता: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | October 16, 2025 5:28 PM

श्रीशैलम, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थित श्री शिवाजी ध्यान मंदिर और श्री शिवाजी दरबार हॉल का दौरा किया। उन्होंने भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और देवी भ्रामरांबिका के दर्शन किए। पीएम मोदी ने कहा कि श्रीशैलम में होना अत्यंत आनंद की बात है।

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सलमुक्त, अमित शाह बोले- 2026 तक देश से खत्म होगा नक्सलवाद

IANS | October 16, 2025 5:05 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर, जो कभी नक्सल के गढ़ माने जाते थे, वह अब पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यह दावा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि साल 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं ने नीतीश कुमार को किया हाईजैक, निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव : गोपाल मंडल

IANS | October 15, 2025 11:48 PM

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल का टिकट कटने से सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने उनकी जगह बुलू मंडल पर भरोसा जताया है।

बिहार विधानसभा चुनाव: राघोपुर सीट पर फिर तेजस्वी की अग्निपरीक्षा, लालू परिवार की विरासत दांव पर

IANS | October 15, 2025 8:06 PM

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव: राजापाकर सीट पर कड़ा मुकाबला होने के आसार, पासवान-रविदास वोटर निर्णायक

IANS | October 15, 2025 7:03 PM

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजापाकर विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर (एससी) लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और वैशाली जिले के राजापाकर सामुदायिक विकास खंड का मुख्यालय भी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह महुआ अनुमंडल का हिस्सा है।

‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत महीने का बिजली बिल जीरो : लाभार्थी

IANS | October 15, 2025 6:27 PM

कोंडागांव, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नागरिकों को बिजली बिलों से राहत दिला रही है। इनका बिजली बिल शून्य हो चुका है। इससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया

IANS | October 15, 2025 5:45 PM

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकगायिका मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाएंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए दरभंगा जिले के अलीनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

संभल में मस्जिद और 80 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

IANS | October 15, 2025 4:27 PM

प्रयागराज, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल में तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद और 80 मकानों को नोटिस दिए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगा दी। अब संभल में तालाब की जमीन पर बनी संरचना पर कार्रवाई नहीं होगी।