गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'राष्ट्रीय वन शहीद दिवस' पर शहीद वनकर्मियों को श्रद्धांजलि दी
गांधीनगर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'राष्ट्रीय वन शहीद दिवस' के अवसर पर गुरुवार को वन क्षेत्रों के संरक्षण और वन्य जीवन की रक्षा में जीवन न्योछावर करने वाले बहादुर वन कर्मचारियों को याद किया। उन्होंने गांधीनगर स्थित राज्य के पहले 'वन स्मारक' पर शहीद वनकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।