झारखंड में जेलों के 81 फीसदी से ज्यादा पद रिक्त, हाईकोर्ट ने 30 सितंबर तक नियुक्ति का दिया आदेश
रांची, 12 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में 81 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त रहने पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सभी खाली पदों पर 30 सितंबर 2025 तक नियुक्ति की जाए।