'चुनावी जनादेश पर सवाल से लेकर पश्चिमी दखल तक', थिंक टैंक सीईओ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले विदेश से आने वाले नेताओं को विपक्ष के नेता राहुल गांधी से न मिलने देने के कांग्रेस के आरोपों के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर गुरुवार को ब्लूकाफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा ने कड़ा जवाब दिया।