राघव चड्ढा ने सच कहा है या मुख्यमंत्री से कोई नाराजगी है : भूपेंद्र यादव

IANS | December 3, 2025 10:48 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब में पानी और प्रदूषण समेत कई मुद्दों को उठाया। इस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जवाब दिया और तंज कसते हुए कहा कि यह राज्य का मामला है, लेकिन राघव चड्ढा ने सच कहा है या उनकी मुख्यमंत्री से कोई नाराजगी है।

डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट पर सीईए नागेश्वरन ने कहा, महंगाई और निर्यात पर कोई असर नहीं

IANS | December 3, 2025 5:44 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट पर भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि इससे महंगाई और निर्यात पर कोई असर नहीं होगा।

कोलकाता एयरपोर्ट की सेकेंडरी रनवे में मस्जिद की रुकावट, राज्यसभा में भाजपा ने उठाया मुद्दा

IANS | December 3, 2025 5:08 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। राज्यसभा में भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कोलकाता एयरपोर्ट की सुरक्षा और रनवे संचालन को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाया। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की पॉलिटिक्स के लिए पैसेंजर की सुरक्षा को कुर्बान नहीं किया जा सकता। अब सच सामने आ गया है।

गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपी गई प्रशासनिक सुधार आयोग की छठी रिपोर्ट

IANS | December 3, 2025 3:06 PM

गांधीनगर, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को गुजरात में साकार करने का दृष्टिकोण अपनाया है। पीएम मोदी का विचार युवाओं को उचित मौके तथा रोजगार के अवसर देकर उनकी असीम शक्ति को विकसित राष्ट्र-विकसित राज्य के निर्माण में जोड़ने का है, जिसे पटेल राज्य में आगे बढ़ा रहे हैं।

पाकिस्तान में सीडीएफ संकट: क्या भारत का पड़ोसी मुल्क बिखरने की कगार पर!

IANS | December 3, 2025 2:30 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (सीडीएएफ) को लेकर मचा तूफान अब सिर्फ सत्ता संघर्ष नहीं रहा, बल्कि यह दक्षिण एशिया की सुरक्षा व्यवस्था को हिलाने वाला संकट बन चुका है। 27वें संविधान संशोधन के बाद आसिम मुनीर को तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर बनाने की प्रक्रिया जिस तरह ठहरी हुई है, उसने पाकिस्तान को एक बार फिर उस मोड़ पर ला खड़ा किया है जहां सैन्य, राजनीतिक और न्यायिक ढांचे एक-दूसरे पर अविश्वास की लड़ाई में उलझ चुके हैं।

कांग्रेस ने पीएम मोदी का चाय बेचते एआई वीडियो किया शेयर, शिवराज सिंह ने दिया करारा जवाब

IANS | December 3, 2025 1:51 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चायवाला बताते हुए उनका एक एआई वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद इसको लेकर अब सियासी बवाल मच गया है।

आतंकवाद का विरोध करना ही असली जिहाद, हम 30 साल से कर रहे हैं : जमीयत प्रमुख मदनी (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | December 3, 2025 10:52 AM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। जमीयत-उलेमा-हिंद के प्रमुख मौलाना मदनी ने आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस्लाम, जिहाद, दिल्ली आतंकी हमले, मुस्लिम वोटबैंक और संचार साथी ऐप जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर किए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका विजन पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा

IANS | December 3, 2025 9:43 AM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी 141वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने उनकी बेहतरीन सेवा और विजन की तारीफ की, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

वाराणसी : 'काशी तमिल संगमम' में मुख्यमंत्री योगी की तरफ दौड़ा शराबी, सुरक्षाकर्मियों ने हटाया

IANS | December 2, 2025 7:34 PM

वाराणसी, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी में 'काशी-तमिल संगमम' के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लापरवाही देखी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा को धता बताते हुए एक शराबी मंच के पास तक पहुंच गया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर वहां से हटाया।

एसआईआर फेज दो : 12 राज्यों में 99.78 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित

IANS | December 2, 2025 7:03 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण के तहत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गणना प्रपत्र वितरण का काम जारी है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को एसआईआर के सेकेंड फेज में उल्लेखनीय प्रगति की सूचना दी।