बिहार चुनाव : रानीगंज की लड़ाई नहीं आसान, कभी कांग्रेस का गढ़ था यह क्षेत्र

IANS | August 26, 2025 10:36 PM

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले में स्थित रानीगंज विधानसभा सीट पिछले 20 सालों से भाजपा और जदयू का गढ़ रही है। यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और इसमें सात ग्राम पंचायतें आती हैं, जहां एससी वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

हिंदू राष्ट्र का सत्ता से कोई लेना-देना नहीं, इसका मतलब सभी के लिए न्याय है : मोहन भागवत

IANS | August 26, 2025 10:27 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंगलवार को विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित व्याख्यान श्रृंखला 'संघ की 100 वर्षों की यात्रा: नए क्षितिज' के उद्घाटन सत्र को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया।

56 रिटायर्ड जजों की पूर्व न्यायाधीशों को नसीहत, कहा- बयानबाजी से न्यायपालिका की गरिमा को नुकसान

IANS | August 26, 2025 7:25 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देश के पूर्व न्यायाधीशों के एक समूह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों द्वारा की गई टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानों से न्यायपालिका की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है।

बिहार चुनाव : सुगौली विधानसभा, जहां लिखी गई थी भारत और नेपाल सीमा की कहानी

IANS | August 26, 2025 6:33 PM

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वी चंपारण जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित सुगौली विधानसभा क्षेत्र बिहार की राजनीति में अपना खास महत्व रखता है। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित यह सीट 1951 में अस्तित्व में आई और अब तक यहां 16 बार चुनाव हो चुके हैं। हालांकि, 1957 में यहां मतदान नहीं हुआ था।

माटी, भाषा और अस्मिता के रक्षक रवींद्र केलकर, जिन्होंने कोंकणी को पहचान और गोवा को दिलाया सम्मान

IANS | August 26, 2025 6:23 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। कोंकणी साहित्य के प्रमुख स्तंभों की चर्चा हो और रवींद्र केलकर का नाम न आए, यह असंभव-सा है। रवींद्र केलकर ही थे, जिन्होंने कोंकणी भाषा को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने और गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी किताब 'आमची भास कोंकणिच' (1962) ने कोंकणी भाषा की अस्मिता को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लौकहा विधानसभा सीट : नेपाल से सटी कर्नाट वंश की धरती पर 2025 का चुनाव राजनीति की नई कसौटी

IANS | August 26, 2025 5:54 PM

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल से सटा बिहार का लौकहा इलाका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से बेहद खास माना जाता है। मधुबनी जिले की लौकहा विधानसभा सीट न सिर्फ मिथिला की समृद्ध विरासत की गवाही देती है, बल्कि कर्नाट राजवंश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी जुड़ी हुई है।

फुलपरास विधानसभा सीट : कर्पूरी ठाकुर की सियासी धरती पर फिर चुनावी संग्राम, विरासत की जंग किसके नाम?

IANS | August 26, 2025 5:48 PM

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। फुलपरास सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं, बल्कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे दिग्गज नेता की सियासी कर्मभूमि है। उनकी सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी इस क्षेत्र की राजनीति को दिशा देती है। चुनावों में मौका भुनाने के लिए कई दल उनके नाम का सहारा लेते रहे हैं। वर्तमान में इस सीट पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के दलों की नजर है। खासकर जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल यहां अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

ओडिशा के अंगुल के नींबू का अमेरिका को निर्यात शुरू, किसानों को होगा तगड़ा मुनाफा

IANS | August 26, 2025 5:21 PM

अंगुल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ओडिशा के अंगुल जिले से इस महीने तीन फेस में करीब एक लाख नींबू का निर्यात किया गया है।

ओडिशा : संबलपुर में नटराज क्लब की गोल्डन जुबली पर 26 फुट ऊंची सेब की गणेश मूर्ति बनाई गई

IANS | August 26, 2025 3:37 PM

संबलपुर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में नटराज क्लब की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में 26 फुट ऊंची गणेश मूर्ति तैयार की गई है। खास बात यह है कि गणेश जी की मूर्ति सेब से तैयार की गई है।

दुनिया में दौड़ेगी 'मेड इन इंडिया' ईवी : पीएम मोदी बोले- भारत 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की ओर बढ़ रहा है

IANS | August 26, 2025 12:58 PM

अहमदाबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के हंसलपुर में सुजुकी के पहले वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) 'ई-विटारा' को झंडी दिखाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो ईवी चलेगी, उसमें 'मेड इन इंडिया' लिखा होगा।