एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ी नसीहत: राजीव रंजन
पटना, 27 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को रोकने से मना कर दिया है। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट के बयान को विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ी नसीहत बताया।