बाबा साहेब की मूर्ति के किनारे बनाए जाएंगे बाउंड्रीवाल व लगाए जाएंगे छत्र : सीएम योगी

IANS | December 6, 2025 1:29 PM

लखनऊ, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को बड़ी घोषणा की। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि प्रायः कुछ शरारती तत्व मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करते हैं, इसलिए उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है कि जहां भी बाबा साहेब की मूर्तियां लगी हैं, वहां बाउंड्रीवाल बनाकर उन मूर्तियों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मूर्तियों पर छत्र भी लगाया जाएगा, जिससे बाबा साहेब की मूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त आदेश, महीने की 5 तारीख तक खाते में भेजी जाए पेंशन

IANS | December 5, 2025 8:08 PM

देहरादून, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग द्वारा 'पेंशन किश्त का वितरण' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने राज्यभर के पेंशन लाभार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने सख्त शब्दों में कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली सभी पेंशन राशि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचना सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा, किसान या कमजोर वर्ग को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेंशन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

योगी सरकार का अवैध नशे पर बड़ा प्रहार, कोडीन के दुरुपयोग पर 128 फर्मों पर एफआईआर

IANS | December 5, 2025 6:21 PM

लखनऊ, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को नशे की आगोश में धकेलने वाले अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। सीएम योगी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है।

बिहार में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, नीतीश सरकार ने गठित किए तीन नए विभाग

IANS | December 5, 2025 4:37 PM

पटना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़े बदलाव वाली घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सरकार बहु-आयामी संरचनात्मक बदलाव कर रही है। रोजगार सृजन को गति देने के लिए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसी क्रम में सरकार ने तीन नए विभागों का गठन किया है।

यूपी : सीएम योगी का निर्देश, एफडीआई बढ़ाने को बढ़ाएं संवाद, तेज करें प्रयास

IANS | December 5, 2025 2:17 PM

लखनऊ, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में विदेशी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए चल रहे प्रयासों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए साफ कहा कि उत्तर प्रदेश अब सिर्फ निवेश की संभावना नहीं, बल्कि निवेश के भरोसे का राज्य बन गया है।

बदलते रहे साल, दोस्ती बनी मिसाल, 2001 से पीएम मोदी और पुतिन की अनोखी केमिस्ट्री

IANS | December 4, 2025 9:11 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और रूस के संबंध दशकों पुराने हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच की केमिस्ट्री ने इन्हें एक नए रणनीतिक और भावनात्मक आयाम पर पहुंचा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी आर्काइव ने कई पोस्ट कर इन 24 वर्षों की इस असाधारण यात्रा को विस्तार से बताया है। एक ऐसी यात्रा, जिसकी शुरुआत 2001 से होती है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

भारत ने रूस के साथ नहीं की कोई नई डील, रिपोर्ट को पीआईबी ने बताया फेक

IANS | December 4, 2025 7:35 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी और पुतिन के बीच होने वाली इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से पहले एक मीडिया आउटलेट ने रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसे पीआईबी ने फैक्ट चेक करते हुए भ्रामक बताया।

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया दुख

IANS | December 4, 2025 7:27 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और जाने-माने वकील स्वराज कौशल का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

राहुल गांधी के दावे पर अनिल बलूनी का पलटवार, कांग्रेस सांसद की विदेशी मेहमानों संग शेयर की फोटो

IANS | December 4, 2025 6:41 PM

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनिल बलूनी ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी नेताओं को विपक्षी नेता या नेता प्रतिपक्ष से मिलने नहीं देती।

पंजाब में 'आप' चुनाव चुराने की कोशिश में जुटी है : भाजपा

IANS | December 4, 2025 6:21 PM

चंडीगढ़, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।