डीजीसीए का टैरिफ निगरानी दस्ता 78 हवाई मार्गों के किरायों की कर रहा मॉनिटरिंग: केंद्र

IANS | December 8, 2025 5:30 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टैरिफ निगरानी दस्ते (टीएमयू) की स्थापना की है, जो देश के 78 हवाई मार्गों के किरायों की निगरानी कर रहा है। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को दी गई।

'वंदे मातरम' के साथ हुए राजनीतिक छल के बारे में सभी पीढ़ियों को जानना चाहिए : राजनाथ सिंह

IANS | December 8, 2025 5:26 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा चल रही है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम इतिहास और वर्तमान से गहराई से जुड़ा हुआ है।

'वंदे मातरम' पर पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बहस, आजादी के 75 साल बाद अब याद आया : प्रियंका गांधी वाड्रा

IANS | December 8, 2025 4:47 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा चल रही है। इस दौरान केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार वंदे मातरम पर आज बहस इसलिए चाहती थी क्योंकि बंगाल में चुनाव होने वाले हैं।

जो महापुरुष उनके नहीं, उन्हें भी भाजपा अपनाना चाहती है : अखिलेश यादव

IANS | December 8, 2025 3:17 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा चल रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर सबकुछ अपनाने का आरोप लगाया।

लोकसभा में 'वंदे मातरम्' पर चर्चा के दौरान गौरव गोगोई बोले- कांग्रेस ने दिया राष्ट्रगीत का दर्जा

IANS | December 8, 2025 2:10 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर चल रही विशेष चर्चा के दौरान सोमवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन की याद दिलाने वाला है, क्योंकि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि आजादी की लड़ाई की आत्मा था।

संसद में सरकार से मांग, महिलाओं के घरेलू काम का हो आर्थिक मूल्यांकन, जीडीपी में करें शामिल

IANS | December 8, 2025 1:48 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। महिलाओं द्वारा घर में किए जा रहे कार्यों का आर्थिक मूल्यांकन किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं इस घरेलू कार्य की गणना देश के सकल घरेलू उत्पाद में भी जानी चाहिए। यानी देश की जीडीपी में भी इसके आर्थिक मूल्यांकन को सम्मिलित किया जाना चाहिए। सोमवार को यह महत्वपूर्ण विषय संसद में उठाया गया।

'बंकिम दा ने हीन भावना को झकझोरा,' लोकसभा में बोले पीएम मोदी

IANS | December 8, 2025 1:30 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र के 8वें दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' पर चर्चा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत या राजनीतिक नारा नहीं था, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम और मातृभूमि की आजादी के लिए एक पवित्र संघर्ष का प्रतीक था।

वंदे मातरम् ने देश को आजादी दिलाई, अब नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | December 8, 2025 12:31 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सोमवार को संसद का आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' पर चर्चा की शुरुआत की। देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संसद में खास चर्चा की जा रही है।

प्रमुख वरणी अमृत महोत्सव: निष्काम सेवा और सर्वहिताय जीवन का उत्सव

IANS | December 8, 2025 12:11 PM

अहमदाबाद, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। बी.ए.पी.एस. के अध्यक्ष पूज्य महंत स्वामी महाराज, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में ‘प्रमुख वरणी अमृत महोत्सव’ का भव्य समापन समारोह हुआ। मुख्य समारोह रविवार को अहमदाबाद के प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर पर अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुखस्वामी महाराज की निष्काम एवं मानव कल्याणकारी सेवाओं को विविध रचनात्मक प्रस्तुतियों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साढ़े आठ साल में योगी सरकार ने साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियां दीं : सुरेश खन्ना

IANS | December 8, 2025 12:00 AM

लखनऊ, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जमाने में क्या था, “खाली प्लॉट हमारा है, समाजवादी का नारा है।”