गुजरात सरकार ने टीआरबी जवानों का बढ़ाया मानदेय, कर्मियों ने लोगों को खिलाई मिठाइयां, सरकार का भी जताया आभार

IANS | January 13, 2026 5:39 PM

सूरत, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देश और उपमुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार ने ट्रैफिक ब्रिगेड (टीआरबी) कर्मियों के हित में एक अहम और संवेदनशील फैसला लिया है। गृह विभाग द्वारा लिए गए इस निर्णय के तहत राज्यभर में कार्यरत ट्रैफिक ब्रिगेड कर्मियों का दैनिक मानदेय 300 रुपए से बढ़ाकर 450 रुपए कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 : वडोदरा में दिखा वसुधैव कुटुंबकम का नजारा

IANS | January 13, 2026 4:25 PM

वडोदरा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। वडोदरा के आसमान में मंगलवार को उत्सव के रंग छा गए। गुजरात टूरिज्‍म, जिला प्रशासन और वडोदरा महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव- 2026 में देश-विदेश से आए 160 से अधिक पतंगबाजों ने रंग-बिरंगी और अनोखी पतंगों के साथ शानदार करतब दिखाए। इस दौरान वसुधैव कुटुंबकम का नजारा देखने को मिला।

'सत्यमेव जयते, हमने जीत हासिल की', '10-मिनट डिलीवरी' ब्रांडिंग हटाने पर राघव चड्ढा ने केंद्र का आभार जताया

IANS | January 13, 2026 3:42 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से '10-मिनट डिलीवरी' ब्रांडिंग को हटाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम डिलीवरी राइडर्स और सड़कों पर चलने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

'असम ने खोई एक और सुनहरी आवाज', समर हजारिका के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री सरमा

IANS | January 13, 2026 3:09 PM

गुवाहाटी, 13 जनवरी (आईएएनएस)। असम के मशहूर गायक समर हजारिका का निधन हो गया। यह दुखद खबर ऐसे समय आई, जब पूरा राज्य पारंपरिक त्योहार 'उरुका' मना रहा था, लेकिन इस पर्व की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की शुभकामनाएं दी

IANS | January 13, 2026 9:55 AM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर विरासत और विचारों को हमेशा आगे रखना होगा: पीएम मोदी

IANS | January 13, 2026 9:06 AM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' को लेकर कहा है कि 'नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स' से शुरू हुआ सिलसिला अब 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बन चुका है और इसके केंद्र में देश की युवा शक्ति है। पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर हमें अपनी विरासत और अपने विचारों को हमेशा आगे रखना है।

देश में मनाया जा रहा लोहड़ी का पर्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

IANS | January 13, 2026 8:51 AM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को देश में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी।

पीएम मोदी बोले, अगर युवा विकसित भारत के बारे में सोच सकते हैं तो 'विकसित राज्य' के बारे में क्यों नहीं: आयुशी आर्या

IANS | January 12, 2026 11:42 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया से लेकर विकसित भारत 2047 में युवाओं के रोल पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी को सुनने के लिए बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी युवा पहुंचे थे। पीएम मोदी के द्वारा युवाओं को विभिन्न विषयों पर मिले आइडिया से युवाओं में जोश देखने लायक था।

भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 26 में अब तक 8.8 प्रतिशत बढ़ा

IANS | January 12, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह एक अप्रैल से 11 जनवरी तक की अवधि में सालाना आधार पर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 8.8 प्रतिशत बढ़कर 18.37 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

'विकसित भारत यंग लीडर्स' के समापन सत्र में पीएम मोदी ने कहा, 'युवाओं का सामर्थ्य, भारत का सामर्थ्य बनेगा'

IANS | January 12, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को महत्वपूर्ण बताया।