यून सुक येआल को मौत की सजा क्यों नहीं? अदालती फैसले पर सियासत तेज
सोल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को मौत की सजा न दिए जाने को लेकर दक्षिण कोरिया में सियासी बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग सड़क पर भी उतरे तो कुछ ने हंगामे को बेबुनियाद करार दिया। सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर मृत्युदंड क्यों नहीं दिया गया?