भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए : सीएम योगी

IANS | January 7, 2026 5:58 PM

गोरखपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर महानगर में दो अस्थायी रैन बसेरों (बरगदवा व राप्तीनगर) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों और जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का भी वितरण किया।

कांग्रेस ने भी बदला था 'मनरेगा' का नाम, पब्लिक के फीडबैक पर लाया गया 'जी-राम-जी' : अर्जुन राम मेघवाल (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | January 7, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 24 घंटे कोर्ट खुले रहने के सीजेआई सूर्यकांत के फैसले पर कहा है कि विधायिक, कार्यपालिका और न्यायपालिका, ये तीनों अंग अपना दायित्व निभाते रहें, ये अच्छा संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। अर्जुन राम मेघवाल ने आईएएनएस से खास बातचीत की और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

दिल्ली में मुस्लिम बहुल इलाकों को टारगेट किया जा रहा : कासिम रसूल इलियास

IANS | January 7, 2026 5:46 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास चलाए गए तोड़फोड़ अभियान पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के प्रवक्ता कासिम रसूल इलियास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

'सत्य की जीत हुई है,' हाईकोर्ट के आदेश के बाद बोले भाजपा नेता दुष्यंत गौतम

IANS | January 7, 2026 4:38 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद दुष्यंत गौतम ने कहा कि यह 'सत्य की जीत' है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में किसानों को बड़ी राहत, पीएम फसल बीमा योजना की समयसीमा बढ़ी

IANS | January 7, 2026 3:50 PM

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम में गेहूं और जौ की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 जनवरी 2026 कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, समय पर पेंशन नहीं मिलने से बढ़ा आक्रोश

IANS | January 7, 2026 3:44 PM

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं एक बार फिर सरकार के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरी हैं। समय पर पेंशन का भुगतान न होने, पेंशन को किश्तों में जारी करने और मेडिकल सहित अन्य लंबित बिलों को लेकर पेंशनर्स में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्यंत गौतम को दी अंतरिम राहत, सोशल मीडिया पोस्ट 24 घंटे में हटाने का आदेश

IANS | January 7, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम द्वारा दायर मानहानि याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए साफ निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट और वीडियो तुरंत हटाए जाएं।

वेनेजुएला के घटनाक्रम पर भारत चिंतित, विदेश मंत्री जयशंकर ने की सभी पक्षों से बातचीत की अपील

IANS | January 7, 2026 10:57 AM

लक्जमबर्ग, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को लेकर भारत चिंतित है। विदेश मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों से मौजूदा संकट के बीच वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देने का भी अनुरोध किया।

गांधीनगर : सीएम भूपेंद्र पटेल ने टाइफाइड महामारी से पैदा हुए हालात का रिव्यू करने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की

IANS | January 6, 2026 5:29 PM

गांधीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर शहर में टाइफाइड महामारी से पैदा हुए हालात में मरीजों के इलाज, बीमारी पर कंट्रोल और रोकथाम के लिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलकर किए जा रहे उपायों को तेज करने के लिए हाई-लेवल पूरी रिव्यू मीटिंग में सुझाव दिए।

यूपी में एसआईआर : प्रदेश में कुल 12.55 करोड़ मतदाता, ड्राफ्ट रोल से 2.89 करोड़ नाम हटे

IANS | January 6, 2026 4:59 PM

लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया है। ड्राफ्ट में बताया गया है कि राज्य में 12.55 करोड़ से ज्यादा योग्य मतदाता हैं, जबकि मौजूदा प्रक्रिया के दौरान करीब 2.89 करोड़ नाम हटा दिए गए।