दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : सिर्फ 150 मिनट में पहुंचे देहरादून, एलिवेटेड रोड का उद्घाटन जल्द : सीएम धामी
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सभी योजनाओं के जरिए अपनी अलग पहचान बना रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम धामी ने कहा कि जनता अब काम को प्राथमिकता देती है।