सेवा पखवाड़ा : देशभर में 'नमो युवा रन' का आयोजन, युवाओं में जोश और राष्ट्रभक्ति का संचार
नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू 'सेवा पखवाड़ा' के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक भाजपा शासित राज्यों में 'नमो युवा रन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।