छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर के नए गेट का उद्घाटन किया

IANS | November 10, 2025 9:45 AM

रायपुर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर के नए गेट का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वे गुजरात के लिए रवाना होंगे, जहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

बिहार चुनाव : स्मृति ईरानी ने की मताधिकार के इस्तेमाल की अपील, एनडीए की जीत का दावा

IANS | November 9, 2025 9:05 PM

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए प्रचार थम गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। वहीं, भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं से अपने मताधिकार के इस्‍तेमाल की अपील की है।

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

IANS | November 9, 2025 6:16 PM

इम्फाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

उत्तराखंड रजत जयंती: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से राज्य में उत्साह का माहौल, संत समाज ने की सराहना

IANS | November 9, 2025 6:10 PM

देहरादून, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देहरादून में उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्मारक डाक टिकट जारी किया और राज्य के लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए जनसमूह को संबोधित किया।

उत्तराखंड रजत जयंती : पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम मोदी ने गढ़वाली-कुमाऊंनी में दिया भाषण

IANS | November 9, 2025 5:15 PM

देहरादून, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर अंदाज पहाड़ीपन से घुला-मिला दिखा। उन्होंने गढ़वाली-कुमाऊंनी के कई-कई वाक्य बोले। वो भी कई बार। अक्सर प्रधानमंत्री उत्तराखंड के कार्यक्रमों में पहाड़ी बोली-भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं, मगर रविवार के भाषण में उन्होंने जितनी गढ़वाली-कुमाऊंनी बोली, उतनी कभी नहीं बोली थी। ये ही वजह रही, कि उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस बार और भी गहरा कनेक्ट महसूस किया।

परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव किया : सीएम योगी

IANS | November 9, 2025 4:54 PM

सुपौल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के चुनावी रण में कांग्रेस और राजद पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव किया और बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। नागरिकों और गरीबों को भूखों मरने के लिए छोड़ दिया गया। सरकार के खजाने में लूट मच गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में नैनी सैनी एयरपोर्ट के अधिग्रहण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

IANS | November 9, 2025 3:29 PM

देहरादून, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रविवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी एयरपोर्ट के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत को मातृभूमि मानने वाले सभी लोग 'हिंदू', संघ में मुस्लिम, ईसाई सबका स्वागत : मोहन भागवत

IANS | November 9, 2025 2:12 PM

बेंगलुरु, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ में सभी का स्वागत है। जो लोग इस भूमि को अपनी मातृभूमि मानते हैं, वे संघ में शामिल हो सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव : 'पंचर बनाने वाले आकर विकास को कर देंगे पंचर'- सीएम योगी

IANS | November 9, 2025 2:10 PM

अररिया, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नरपतगंज हाईस्कूल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन की अररिया जनपद में आयोजित इस जनसभा के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री ने खुलकर कहा कि बिहार में फिर से 'जंगलराज' लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है।

देवभूमि उत्तराखंड भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | November 9, 2025 2:04 PM

देहरादून, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव' में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देहरादून में राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का विषय है।