यूपी : परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां भी शामिल
लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य में परिवार के सदस्यों के मध्य निष्पादित अचल संपत्ति के दान विलेख पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क में दी जा रही छूट के दायरे को और व्यापक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।