अयोध्या में ध्वजारोहण से पहले साधु-संतों ने पीएम मोदी के योगदान को बताया ‘अतुलनीय’
अयोध्या, 24 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले अयोध्या के साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उनका कहना है कि आज जिस भव्य स्वरूप में अयोध्या खड़ी है, वह पीएम मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का परिणाम है।