जयडेन लेनोक्स की शानदार गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया
गुयाना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। प्रोविडेंस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 141 रनों के लक्ष्य को 39.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।