एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026: भारतीय टीम ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को एकतरफा मुकाबले में 11-1 से रौंदा
मोकी (चीन), 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने अपने दूसरे एलीट पूल मैच में मलेशिया को 11-1 से रौंदा। मौजूदा चैंपियन भारत ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया और विरोधी टीम पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।