चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026: अलीरेजा फिरोजा ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराया
चेन्नई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। शुक्रवार को वेस्टिन होटल, चेन्नई में खेले गए दूसरे राउंड में उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के डोमराजू गुकेश (डी. गुकेश) को 69 चालों के बाद मात देकर टूर्नामेंट में दो अंकों के साथ बढ़त हासिल कर ली।