सिंहावलोकन 2025 : शूटिंग में खास रहा ये साल, भारतीय निशानेबाजों ने बिखेरी चमक

IANS | December 29, 2025 12:13 PM

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शूटिंग दल ने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ देश ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल और आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 (राइफल/पिस्टल) में अपनी चमक बिखेरी। आइए, इस साल शूटिंग में भारत की प्रमुख उपलब्धियों पर नजर डालते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हो सकते हैं पैट कमिंस और जोश हेजलवुड

IANS | December 29, 2025 11:57 AM

मेलबर्न, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को चोट की चिंताओं के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जा सकता है।

सिंहावलोकन 2025: न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिला टीम ने भी छोड़ी शानदार छाप

IANS | December 28, 2025 11:45 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी के लिए 'साल 2025' बेहद खास रहा है। इस वर्ष भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने एक बार फिर विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। आइए, साल 2025 में भारतीय हॉकी टीम की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानते हैं।

सिंहावलोकन 2025: क्रिकेट के मैदान पर भारत की 5 बड़ी उपलब्धियां

IANS | December 28, 2025 11:43 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 समाप्ति की ओर है। भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल बेहद यादगार रहा है। पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम ने भी इस साल ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए भी ये साल अभूतपूर्व रहा है।

सिंहावलोकन 2025: भारत के 5 युवा क्रिकेटर्स, जिन्होंने इस साल छोड़ी अपनी छाप

IANS | December 28, 2025 10:30 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में कुछ भारतीय युवा क्रिकेटर्स ने अपनी शानदार छाप छोड़ी है। इनमें एक खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई, जबकि एक खिलाड़ी ने आईपीएल के साथ यूथ वनडे और टेस्ट मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आइए, ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

सिंहावलोकन 2025: इस वर्ष शानदार रहा भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन

IANS | December 28, 2025 10:28 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय पैरा एथलीट्स ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री और खेलो इंडिया पैरा गेम्स जैसे इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है। यह पैरा एथलेटिक्स में भारत की बढ़ती ताकत और एथलीट्स के असाधारण जज्बे को दर्शाता है।

सिंहावलोकन 2025: टेस्ट क्रिकेट में भारत के पांच सफल गेंदबाज, मोहम्मद सिराज शीर्ष पर

IANS | December 28, 2025 10:26 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद अहम था। इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनी। टेस्ट क्रिकेट में अगर भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करें, तो स्पिनर ज्यादा सफल माने जाते हैं, लेकिन साल 2025 में तस्वीर विपरीत है। इस बार शीर्ष पांच गेंदबाजों में तीन तेज गेंदबाज हैं और शीर्ष दो पर भी तेज गेंदबाजों का कब्जा है।

टी20 सीरीज: मंधाना-शेफाली की रिकॉर्ड साझेदारी, भारत ने जीता लगातार चौथा मुकाबला

IANS | December 28, 2025 10:23 PM

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लगातार चौथे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने रविवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 4-0 से लीड बना ली है।

भारत ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया

IANS | December 28, 2025 9:42 PM

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 फॉर्मेट में इतिहास रच दिया है। श्रीलंका के विरुद्ध ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 221 रन बनाए। यह टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

बास्केटबॉल: स्कूली बच्चों को चोट से बचाने के लिए ईजाद हुआ खेल, जो ओलंपिक का हिस्सा बना

IANS | December 28, 2025 9:28 PM

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। फुर्ती, रणनीति, तालमेल और शारीरिक फिटनेस पर आधारित लोकप्रिय खेल 'बास्केटबॉल' ने ओलंपिक तक अपनी धाक जमा रखी है। ड्रिब्लिंग और पासिंग के इस खेल में एक टीम दूसरी टीम की रिंग में बास्केटबॉल को डालकर अंक बनाती है।