बैडमिंटन क्रिकेट के बाद देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल: साइना नेहवाल
सतना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। ओलंपिक पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को 'सांसद खेल महोत्सव' में हिस्सा लेने के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में सतना पहुंची थीं। नेहवाल स्थानीय सांसद गणेश सिंह के आमंत्रण पर पहुंची थीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैडमिंटन क्रिकेट के बाद देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। खिलाड़ियों को आगामी ओलंपिक में बेहतर परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।