बीबीएल: सिडनी सिक्सर्स की 'तिकड़ी' का कमाल, टीम को दिलाई सीजन की पहली जीत
सिडनी, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025 का सातवां मुकाबला अपने नाम किया। इस टीम ने शनिवार को सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बाबर आजम, जोश फिलिप और जैक एडवर्ड्स के शानदार प्रदर्शन के बूते सिडनी थंडर्स के खिलाफ 47 रन से जीत दर्ज की।