आईपीएल ऑक्शन में ग्रीन पर 25.2 करोड़ की बोली, मगर इस नियम की वजह से मिलेंगे सिर्फ '18 करोड़'
अबू धाबी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। भले ही उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा, लेकिन नए 'मैक्सिमम फीस' नियम के चलते ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को सिर्फ 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे।