टी20 सीरीज: मंधाना और रोड्रिग्स का अर्धशतक, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रन का लक्ष्य
एडिलेड, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं।