स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने बताया गौरव का पल

IANS | December 15, 2025 11:08 AM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। चेन्नई में आयोजित स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉप सीड हांगकांग, चीन को 3-0 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए इसे गौरव का पल बताया।

तीसरा टी20 मैच: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 से बढ़त

IANS | December 14, 2025 10:21 PM

धर्मशाला, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बनाया 'महारिकॉर्ड'

IANS | December 14, 2025 9:33 PM

धर्मशाला, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इतिहास रच दिया है। पंड्या ने इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स का इकलौता विकेट हासिल किया। इसी के साथ पंड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' लगा दिया है।

बाइचुंग भूटिया: भारत के फुटबॉल सुपरस्टार, जो कहलाए 'पोस्टर ब्वॉय'

IANS | December 14, 2025 9:26 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बाइचुंग भूटिया को भारत का फुटबॉल सुपरस्टार कहा जाता है, जिन्होंने सिक्किम से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने बतौर कप्तान भारतीय फुटबॉल टीम को सक्रियता दी। संन्यास के बाद भी यह दिग्गज फुटबॉल के विकास में सक्रिय है।

वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे मेसी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, तेंदुलकर ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट'

IANS | December 14, 2025 8:35 PM

मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। अपने 'जीओएटी इंडिया टूर 2025' के हिस्से के तौर पर रविवार शाम वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे लियोनेल मेसी ने महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कुछ मौजूदा और पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों, फिल्म सितारों, सेलेब्रिटीज और राजनेताओं से मुलाकात की।

अंडर 19 एशिया कप: दुबई में आरोन जॉर्ज का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से रौंदा

IANS | December 14, 2025 7:12 PM

दुबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने अंडर 19 एशिया कप 2025 के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 90 रन से शानदार जीत दर्ज की। रविवार को आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में बारिश के चलते ओवरों में कटौती हुई।

बीबीएल: स्कॉर्चर्स की शानदार शुरुआत, बारिश से प्रभावित मुकाबले में सिक्सर्स को 5 विकेट से हराया

IANS | December 14, 2025 5:46 PM

पर्थ, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 की शुरुआत जीत के साथ की है। पर्थ स्टेडियम में खेले गए सीजन के पहले ही मुकाबले में स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की।

सिंहावलोकन 2025: दुनिया को अलविदा कह गए भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज

IANS | December 14, 2025 4:32 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 क्रिकेट में उपलब्धियों के आधार पर बेहतरीन रहा। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 का खिताब जीता। वहीं महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता। इन उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ ही भारतीय क्रिकेट के सामने शोक की घड़ियां भी आईं। दो भारतीय क्रिकेटर इस साल दुनिया को अलविदा कह गए।

मेसी को देखने का रोमांच, 2-3 दिन से सोया नहीं युवा फैन

IANS | December 14, 2025 3:05 PM

मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। कोलकाता और हैदराबाद के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होंगे। कोलकाता और हैदराबाद की तरह ही मेसी को लेकर मुंबई में भी भारी उत्साह है। मुंबई के फैंस भी मेसी को देखने के लिए उत्साहित हैं और बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

भरत कुमार छेत्री: भारतीय हॉकी का 'कमबैक किंग', लंदन ओलंपिक में की भारतीय टीम की कप्तानी

IANS | December 14, 2025 2:37 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम का इतिहास स्वर्णिम रहा है। भारतीय हॉकी की यात्रा में हर दौर में ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने खेल से हॉकी में नई जान फूंकने में अपना योगदान दिया है। भरत कुमार छेत्री एक ऐसा ही नाम है।