बीबीएल: कप्तान मैथ्यू शॉर्ट की मेहनत बेकार, ब्रिस्बेन हीट ने स्ट्राइकर्स को करीबी अंतर से हराया
ब्रिस्बेन, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। ब्रिस्बेन हीट ने 'द गाबा' में शनिवार को खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025 के 13वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के विरुद्ध 7 रन से जीत हासिल की। कप्तान जैवियर बार्टलेट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 15 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी अपने नाम किए।