चौथा टी20: मंधाना-शेफाली ने रचा इतिहास, 3 हजार रन का आंकड़ा छूने वाली पहली महिला जोड़ी
तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। भारत की इस जोड़ी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रन के आंकड़े को छू लिया है। उनके अलावा, महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी अन्य जोड़ी ने इस मुकाम को हासिल नहीं किया है।