आईएलटी20 2026: अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने साइमन हेल्मोट को बनाया गल्फ जायंट्स का हेड कोच

IANS | May 15, 2026 1:29 PM

अहमदाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने यूएई इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के आगामी सीजन से पहले अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट रणनीतिकार साइमन हेल्मोट को गल्फ जायंट्स का हेड कोच नियुक्त किया है।

सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, गिनाई विकेटकीपर-बल्लेबाज की खूबियां

IANS | May 15, 2026 12:45 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के बाद संजू सैमसन टीम इंडिया के अगले टी-20 कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजू के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने का काफी अनुभव भी मौजूद है।

इटैलियन ओपन: इगा स्वियातेक को हराकर एलिना स्वितोलिना ने बनाई फाइनल में जगह

IANS | May 15, 2026 11:13 AM

रोम, 15 मई (आईएएनएस)। दो बार की चैंपियन एलिना स्वितोलिना ने रोमांचक इटैलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में तीन बार की विजेता इगा स्वियातेक को 6-2, 4-6, 6-2 से हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है।

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IANS | May 15, 2026 9:41 AM

धर्मशाला, 15 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पीबीकेएस की यह लगातार पांचवीं हार है। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

आईपीएल : जीत के बावजूद अंक तालिका में नहीं बदली एमआई की स्थिति, चौथे स्थान पर बरकरार पीबीकेएस

IANS | May 15, 2026 7:49 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हराया। हालांकि, इस जीत के बावजूद अंक तालिका में एमआई की स्थिति नहीं बदली। वहीं, लगातार पांचवीं हार झेलने वाली पीबीकेएस चौथे स्थान पर बरकरार है।

आईपीएल 2026: तिलक वर्मा ने दिलाई एमआई को 6 विकेट से रोमांचक जीत, पीबीकेएस की लगातार 5वीं हार

IANS | May 14, 2026 11:35 PM

धर्मशाला, 14 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

पंजाब किंग्स के नाम रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक ही सीजन में 8वां 'दोहरा शतक'

IANS | May 14, 2026 10:10 PM

धर्मशाला, 14 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इतिहास रच दिया है। पीबीकेएस दो अलग-अलग सीजन में 8 बार 'दोहरा शतक' बनाने वाली इकलौती टीम बन गई है। इस टीम ने साल 2025 में भी 8 मुकाबलों में इस आंकड़े को छुआ था।

नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप: अभय-वेलवन, राहुल-सूरज सेमीफाइनल में पहुंचे

IANS | May 14, 2026 9:15 PM

चेन्नई, 14 मई (आईएएनएस)। मौजूदा चैंपियन अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार ने तीसरी नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप के पुरुषों के डबल्स इवेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। गुरुवार को चेन्नई में इंडियन स्क्वैश एकेडमी में खेले गए मैच में, उन्होंने सीधे गेम्स में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम में जाकिर हसन को मौका, इंजर्ड शदमन इस्लाम की जगह ली

IANS | May 14, 2026 8:53 PM

ढाका, 14 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। ओपनर शदमन इस्लाम मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान सीने में लगी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

आईपीएल 2026: विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड

IANS | May 14, 2026 8:34 PM

रायपुर, 14 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने विराट कोहली की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों पर जोर देते हुए कहा कि लोग इस बात की अहमियत नहीं समझते कि किसी मैच को फिनिश करने के लिए कितनी फिटनेस की जरूरत होती है।