युई सुसाकी अगले साल भी खेलेंगी, हमें इसी तरह के मोटिवेशन की जरूरत है : पीडब्ल्यूएल सीईओ अखिल गुप्ता
नोएडा, 2 फरवरी (आईएएनएस)। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) सीईओ अखिल गुप्ता ने टूर्नामेंट के पांचवें सीजन के सफल समापन के बाद खुशी जताई। उन्होंने बताया कि हरियाणा थंडर्स की खिताब जीतने वाली कप्तान और जापान की मशहूर पहलवान युई सुसाकी ने अगले सीजन में भी खेलने की पुष्टि कर दी है।