छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

IANS | June 12, 2026 3:06 PM

जालंधर, 12 जून (आईएएनएस)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ देती है। जालंधर के राम नगर में छोले-कुलचे की छोटी-सी रेहड़ी लगाने वाले होती राम के बेटे अर्जुन राजपूत ने इस बात को जीवंत उदाहरण बनाकर साबित कर दिया है। अर्जुन का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो गया है।

'अपूरणीय क्षति', जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु, रिजिजू-नड्डा समेत कई नेताओं ने जताया दुख

IANS | June 12, 2026 11:51 AM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय शूटिंग के दिग्गज और कोच जसपाल राणा के निधन पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ दक्षिण कोरिया का आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराया

IANS | June 12, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत साउथ कोरिया ने जीत के साथ की है। रोमांच के भरपूर मुकाबले में टीम ने चेकिया को 2-1 से हराया। साउथ कोरिया ने मैच के दूसरे हाफ में 1-0 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

जसपाल राणा का निधन : शूटिंग के ‘गोल्डन बॉय’, कोच और खिलाड़ी के तौर पर बेमिसाल रहा करियर

IANS | June 12, 2026 11:29 AM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और प्रतिष्ठित कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित प्रतियोगिता से लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खिलाड़ी और कोच, दोनों भूमिकाओं में उन्होंने भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

'जसपाल राणा का जाना खेल जगत के लिए बड़ी क्षति', भारतीय शूटर के निधन पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने जताया शोक

IANS | June 12, 2026 10:42 AM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जसपाल राणा का जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

पूर्व भारतीय शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

IANS | June 12, 2026 10:41 AM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व शूटर और दिग्गज शूटिंग कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। जसपाल एशियाई खेलों के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट थे और ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर की सफलता में भी उनका अहम योगदान रहा।

शाई होप की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

IANS | June 12, 2026 9:50 AM

जमैका, 12 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने पहले टी20 इंटनरेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। किंगस्टन के सबीना पार्क में श्रीलंका से मिले 148 रनों के लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने 19.2 ओवर में आसानी से सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

गिल्बर्टो मोरा ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में मेक्सिको के लिए खेलने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

IANS | June 12, 2026 7:54 AM

मेक्सिको सिटी, 12 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होते ही इतिहास रच दिया गया। सिर्फ 17 साल की उम्र में युवा खिलाड़ी गिल्बर्टो मोरा ने मेक्सिको के फुटबॉल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। मोरा मैदान पर उतरते ही वर्ल्ड कप में मेक्सिको का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

फीफा वर्ल्ड कप: मेक्सिको ने किया धमाकेदार जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

IANS | June 12, 2026 7:41 AM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। घरेलू दर्शकों के सामने मेक्सिको ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया। एज्टेका स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेक्सिको का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला।

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार जीती वनडे सीरीज

IANS | June 11, 2026 9:59 PM

ढाका, 11 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीती है।