प्रो रेसलिंग लीग 2026: 'आखिरी कुछ सेकंड में मैच बदल गया,' सेमीफाइनल में हार के बाद बोले महाराष्ट्र कोच अनिल मान
नोएडा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र केसरी को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अब रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में हरियाणा थंडर्स से भिड़ेगी।