विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने दर्ज की रनों के अंतर से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत

IANS | June 14, 2026 11:57 PM

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान को 64 रन से मात देने के साथ भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को एजबेस्टन में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान 17 ओवरों में सिर्फ 106 रन पर सिमट गया।

महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने की मंधाना, दीप्ति और ऋचा की तारीफ

IANS | June 14, 2026 11:02 PM

एजबेस्टन, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश नजर आईं।

महिला टी20 विश्व कप: दीप्ति शर्मा का पंच, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

IANS | June 14, 2026 10:36 PM

एजबेस्टन, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक पारी के साथ ही दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी का योगदान रहा।

भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचा, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IANS | June 14, 2026 9:56 PM

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर है।

धीरज और कुमकुम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई: एएआई सचिव जनरल वीरेंद्र सचदेवा

IANS | June 14, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) के सचिव जनरल वीरेंद्र सचदेवा ने धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद की जमकर तारीफ की है। धीरज और कुमकुम की जोड़ी ने अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप में रिकर्व मिक्स्ड टीम का स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है।

महिला टी20 विश्व कप: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया, ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंची

IANS | June 14, 2026 6:38 PM

एजबेस्टन, 14 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का मुकाबला रविवार को नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने नीदरलैंड पर 6 विकेट की जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई करना होगा: एएफआई

IANS | June 14, 2026 6:17 PM

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का नाम बेशक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा घोषित प्रोविजनल सूची में है, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत की एथलेटिक्स टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है।

'फुटबॉल हमारे खून में है', गोवा में फीफा विश्व कप का रोमांच चरम पर

IANS | June 14, 2026 5:17 PM

पणजी, 14 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। विश्व कप के रोमांच में पूरी दुनिया डूबी हुई है। भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। इसके बावजूद देश में मेगा इवेंट को लेकर उत्साह है। यह उत्साह गोवा में एक अलग ही स्तर पर देखने को मिल रहा है। गोवा में फुटबॉल टूर्नामेंट भी चल रहा है, और खिलाड़ी के साथ-साथ फैंस विश्व कप का भी आनंद ले रहे हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: एएफआई ने 32-सदस्यीय टीम घोषित की, नीरज-सेल्वा 'शर्तों के साथ' शामिल

IANS | June 14, 2026 4:52 PM

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने रविवार को ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए 32-सदस्यीय एथलेटिक्स टीम का ऐलान किया है। इस अंतिम सूची में 22 पुरुष और 10 महिला एथलीट्स शामिल हैं। प्रमुख नामों में ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा शामिल हैं। हालांकि, उनका टीम में शामिल होना प्रतियोगिता से पहले चयन की शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगा।

हसरंगा-चमीरा का चला जादू, श्रीलंका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 37 रनों से हराया

IANS | June 14, 2026 10:58 AM

जमैका, 14 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका ने रविवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 37 रनों से हरा दिया। किंग्स्टन (जमैका) के सबीना पार्क स्टेडियम में श्रीलंका से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी कैरेबियाई टीम सिर्फ 157 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।