नाहिदा अख्तर बनीं बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की नई टी20 कप्तान, शोभना को उपकप्तान की जिम्मेदारी

IANS | October 18, 2026 5:10 PM

ढाका, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर को बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की नई टी20 इंटरनेशनल कप्तान नियुक्त किया गया है। नाहिदा, विकेटकीपर-बल्लेबाज निगार सुल्ताना की जगह लेंगी, जिन्होंने एशियन गेम्स 2026 के बाद यह पद छोड़ दिया था।

'वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार', न्यूजीलैंड में सैमसन को भारत की प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं नायर

IANS | October 18, 2026 4:19 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का मानना ​​है कि खराब फॉर्म के बाद भी निर्णायक पारी खेलने की संजू सैमसन की क्षमता के कारण युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है।

रणजी ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में खामोश रहा शुभमन गिल का बल्ला, सिर्फ एक रन बनाकर हुए आउट

IANS | October 18, 2026 4:03 PM

न्यू चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की रणजी ट्रॉफी में बहुप्रतीक्षित वापसी निराशाजनक रही। रविवार को यहां नए पीसीए स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब के दूसरे दौर के एलीट ग्रुप बी मैच में बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल ने उन्हें सिर्फ एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।

शंघाई मास्टर्स: मिडलर-ओबरलीट्नर की जोड़ी ने बिना एक भी सेट गंवाए जीता 'डबल्स खिताब'

IANS | October 18, 2026 3:59 PM

शंघाई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रियाई जोड़ी लुकास मिडलर/नील ओबरलीट्नर ने रविवार को फ्रांसिस्को कैब्राल और जेजे ट्रेसी के खिलाफ 6-3, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए शंघाई मास्टर्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया।

मणिपुर पुलिस हाफ मैराथन में 3 हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा, 135वें स्थापना दिवस से पहले हुआ आयोजन

IANS | October 18, 2026 3:58 PM

इंफाल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मणिपुर राज्य पुलिस द्वारा रविवार को आयोजित 'मणिपुर पुलिस हाफ मैराथन' में 3,000 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। यह मैराथन मणिपुर पुलिस के 135वें स्थापना दिवस (रेजिंग डे) के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के श्रृंखला का हिस्सा थी।

दिव्यांश सिंह पंवार: युवा निशानेबाज, विश्व कप में देश के लिए जीत चुके हैं गोल्ड

IANS | October 18, 2026 3:07 PM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। निशानेबाजी के क्षेत्र में भारतीय निशानेबाज तेजी से विश्व पटल पर अपना नाम स्थापित करते जा रहे हैं। इसमें युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार का नाम भी प्रमुख है। 24 साल के होने जा रहे दिव्यांश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए पदक जीत चुके हैं।

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

IANS | October 18, 2026 8:39 AM

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला 5वां टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अंपायरों ने मैच रद्द करते हुए सीरीज के 2-2 से समाप्त होने की घोषणा की। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की प्रशंसा की।

सिर्फ 2.5 ओवरों में 'अर्धशतक', टी20 क्रिकेट में भारत ने बनाया 'तूफानी रिकॉर्ड'

IANS | October 17, 2026 11:53 PM

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी के साथ इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने सिर्फ 2.5 ओवरों में 'अर्धशतक' पूरा किया, जो टी20 इतिहास में उसका सबसे तेज 'पचासा' रहा।

आईपीएल 2027: गोवा में 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन की संभावना

IANS | October 17, 2026 11:17 PM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, टीम मालिकों और सीईओ को अभी तक ई-मेल के जरिए कोई औपचारिक सूचना नहीं भेजी गई है, लेकिन कई टीमों और ब्रॉडकास्ट से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि नीलामी 16 दिसंबर को होने की संभावना है।

भारत ने सिर्फ 7.4 ओवरों में कूटे 118 रन, मगर बारिश ने मैच किया बर्बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बराबरी पर खत्म

IANS | October 17, 2026 10:36 PM

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के बाद इस मुकाबले को 9-9 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन सिर्फ 7.4 ओवरों के खेल के बाद फिर से बारिश हुई और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया। इसी के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।