रणजी ट्रॉफी: रिंकू सिंह का लगातार दूसरा शतक, डबल सेंचुरी से चूके प्रियांश, गिल रहे फ्लॉप
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल की वापसी महज पांच गेंदों तक ही सीमित रही, लेकिन कप्तान उदय सहारन ने नाबाद शतक जड़कर पंजाब को मुश्किल से उबारा। रविवार को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दूसरे दौर के पहले दिन रिंकू सिंह, प्रियांश आर्या और आयुष बदोनी ने भी शतक लगाए।