आईएसएल: विलियम्स-पेरोविच ने दागे गोल, बेंगलुरु एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 2-0 से हराया

IANS | October 17, 2026 9:49 PM

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग 2026-27 के नौवें मुकाबले में शनिवार को बेंगलुरु एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 2-0 से मात दी। रयान विलियम्स ने 24वें मिनट में गोल करके खाता खोला, और फिर 52वें मिनट में मिहालिओ पेरोविच ने गोल करके बेंगलुरु की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु को तीन और अंक मिल गए।

'लगातार तीन दिन की ट्रेनिंग हमारे बहुत काम आएगी', वनडे ट्राई सीरीज के आगाज से पहले बोले शाहीन अफरीदी

IANS | October 17, 2026 8:28 PM

रावलपिंडी, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने शनिवार को कहा कि वनडे ट्राई-सीरीज से पहले उनकी टीम को लगातार तीन दिन तक ट्रेनिंग करने का मौका मिला, जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे शुभमन गिल, छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलेंगे

IANS | October 17, 2026 8:06 PM

न्यू चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल रविवार से न्यू चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच में पंजाब की ओर से खेलेंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब गिल न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले रेड-बॉल क्रिकेट (लंबी फॉर्मेट वाली क्रिकेट) में कुछ समय बिताना चाहते हैं।

आईएसएल: थोई सिंह ने दागा गोल, इंटर काशी ने ओडिशा एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला

IANS | October 17, 2026 7:45 PM

पुणे, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग 2026-27 के आठवें मैच में इंटर काशी ने दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में वापसी करते हुए ओडिशा एफसी के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ कराया। शनिवार को श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले के 56वें ​​मिनट में इंटर काशी के डिफेंडर प्रतीक चौधरी के 'ओन गोल' की बदौलत ओडिशा को बढ़त मिल गई थी, लेकिन बाद में थोई सिंह ने गोल करके दोनों टीमों के बीच अंकों का बंटवारा सुनिश्चित कर दिया।

वुहान ओपन के फाइनल में पहुंचकर सोने कार्तल ने रचा इतिहास, ओस्टापेंको को दी शिकस्त

IANS | October 17, 2026 7:23 PM

वुहान, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश टेनिस स्टार सोने कार्तल ने वुहान ओपन के सेमीफाइनल में येलेना ओस्टापेंको को हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही वह अपने करियर में पहली बार डब्ल्यूटीए मास्टर्स 1000 के फाइनल में पहुंच गई हैं।

फेनेस्टा ओपन: खुशी कादियान ने अंडर-16 और अंडर-14 सिंगल्स खिताब जीतकर पूरी 'हैट्रिक' की

IANS | October 17, 2026 6:46 PM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंडर-16 डबल्स खिताब जीतने के एक दिन बाद, हरियाणा की खुशी कादियान ने शनिवार को 31वीं फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में गर्ल्स अंडर-16 और अंडर-14 सिंगल्स खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी की।

बांग्लादेश को झटका, कप्तान लिटन दास 'त्रिकोणीय सीरीज' से बाहर

IANS | October 17, 2026 6:09 PM

अबू धाबी, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के वनडे कप्तान लिटन दास, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। हिप जॉइंट में चोट के कारण लिटन दास को सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ही टीम से बाहर होना पड़ा है। उनकी गैर-मौजूदगी में तौहीद हृदोय टीम की कमान संभाल रहे हैं।

शंघाई मास्टर्स: सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव, डेविडोविच फोकिना ने हराकर बनाई फाइनल में जगह

IANS | October 17, 2026 6:02 PM

शंघाई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। यह स्पेनिश खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक है।

यशस्वी का नाम गायब, नमन से बेहतर विकल्प होते दुबे, न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में कई खामियां

IANS | October 17, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, इस टीम में कुछ खिलाड़ियों के सिलेक्शन और कुछ प्लेयर्स को नजरअंदाज करने के कारण सिलेक्टर्स पर सवाल उठ रहे हैं।

त्रिकोणीय सीरीज: जानिए कब-कब खेले जाएंगे बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के मुकाबले, किस टीम में कौन-कौन?

IANS | October 17, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके सभी मुकाबले अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेले जाएंगे।