विश्वजीत मोरे ने अंडर-23 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता 'ऐतिहासिक' सिल्वर मेडल

IANS | October 15, 2026 1:02 PM

लास वेगास, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने गुरुवार को अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कैटेगरी में भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल जीता।

जीतने वाली टीम का हिस्सा न होकर निराश हूं: संजू सैमसन

IANS | October 15, 2026 10:49 AM

हैदराबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी और 24 रन से मैच हार गई।

वेदा कृष्णमूर्ति बर्थडे: 'बड़े सपनों वाली एक छोटे शहर की लड़की', कराटे से क्रिकेट तक का यादगार सफर

IANS | October 15, 2026 9:27 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। वेदा कृष्णमूर्ति भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक ऐसी क्रिकेटर रही हैं जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और स्टाइलिश अंदाज के दम पर बड़ी लोकप्रियता हासिल की। वेदा ने न सिर्फ भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।

पीएम मोदी एशियाई खेल 2026 के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

IANS | October 15, 2026 7:34 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वे भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे।

चौथा टी20: कीमो पॉल का 'पंजा', भारत को 24 रन से मात देकर सीरीज में बराबरी पर वेस्टइंडीज

IANS | October 14, 2026 11:22 PM

हैदराबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेल गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को 24 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। अब सीरीज का अंतिम मैच रोमांचक बन गया है, जो 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित होगा।

आईएसएल: स्टॉपेज-टाइम में बाउली ने दागा विनिंग गोल, पंजाब एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया

IANS | October 14, 2026 10:11 PM

नई दिल्ली, 2026: इंडियन सुपर लीग 2026/27 में पंजाब एफसी ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओडिशा एफसी पर 2-1 से रोमांचक जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन मेसी बाउली ने 90+5वें मिनट में स्टॉपेज-टाइम में विनिंग गोल किया।

वर्ल्ड अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

IANS | October 14, 2026 10:01 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। 18 सदस्यीय भारतीय बॉक्सिंग टीम बुधवार को मोंटेनेग्रो के बुडवा के लिए रवाना हुई। भारतीय दल का मकसद वर्ल्ड अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के दूसरे एडिशन में उन सभी वेट कैटेगरी में मेडल जीतना है जिनमें वे हिस्सा ले रहे हैं और दुनिया के टॉप बॉक्सिंग देशों में अपनी जगह बनाए रखना है।

लंदन में भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर की हुई टखने की सर्जरी

IANS | October 14, 2026 7:55 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर की लंदन में टखने की सर्जरी हुई है। 28 सितंबर को नागोया में एशियन गेम्स 2026 के दौरान पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में टेक-ऑफ बोर्ड से फिसलने के कारण उनके लिगामेंट्स में चोट लग गई थी।

आईपीएल 2027 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी नटराजन, जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल

IANS | October 14, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस) बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलेंगे। वहीं, जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम में शामिल हो गए हैं। यह बदलाव अगले आईपीएल सीजन से पहले दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच हुए प्लेयर ट्रेड के तहत किया गया है।

चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

IANS | October 14, 2026 6:47 PM

हैदराबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।