रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने ओडिशा को 10 विकेट से रौंदा, बड़ौदा ने गोवा को एक पारी और 135 रनों से दी शिकस्त
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में बुधवार को 10 मुकाबलों के नतीजे निकले। बड़ौदा ने एक तरफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोवा को एक पारी और 135 रनों से हराया, तो गुजरात ने ओडिशा को 10 विकेट से रौंदा। वहीं, बंगाल का प्रदर्शन भी दिल्ली के खिलाफ दमदार रहा।