आईपीएल 2026: केकेआर को पहली जीत के लिए मजबूत आरआर को हराना होगा, ऐसे हैं हेड-टू-हेड आंकड़े

IANS | April 19, 2026 8:40 AM

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) एकमात्र ऐसी टीम है जिसे एक भी जीत हासिल नहीं हो सकी है। रविवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में केकेआर के सामने सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को हराकर पहली जीत हासिल करने की चुनौती है।

आईपीएल 2026: 'टॉप-4' में पहुंची एसआरएच, सीएसके को हार के बाद भी फायदा, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

IANS | April 19, 2026 7:53 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शनिवार की शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शनिवार की शाम को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका के टॉप-4 में जगह बना ली, तो हार के बावजूद सीएसके को फायदा हुआ है।

आईपीएल 2026: एसआरएच ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, सीएसके के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IANS | April 18, 2026 10:08 PM

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

आईपीएल करियर में अभिषेक शर्मा के 2 हजार रन पूरे, इस मामले में बने 'नंबर-2'

IANS | April 18, 2026 9:59 PM

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में 'नंबर-2' स्थान पर पहुंच गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने के साथ अभिषेक ने महज 1,193 गेंदों में आईपीएल करियर के 2,000 रन पूरे किए।

आईपीएल 2026: लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री, 15 बॉल में अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

IANS | April 18, 2026 8:31 PM

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

डीसी बनाम आरसीबी: राहुल-स्टब्स के अर्धशतक, विस्फोटक बल्लेबाजी से मिलर ने कैपिटल्स को दिलाई रोमांचक जीत

IANS | April 18, 2026 7:42 PM

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों के बाद डेविड मिलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 26वें मुकाबले को अपने नाम किया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डीसी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

आईपीएल 2026: मोटी रकम पर रिटेन किए गए 5 विदेशी, जिन्होंने फ्रेंचाइजी के फैसले को सही साबित किया

IANS | April 18, 2026 5:59 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की नीलामी में कुछ फ्रेंचाइजी ने विदेशी खिलाड़ियों को मोटी रकम पर रिटेन किया। इस सीजन का शुरुआती चरण देखा जाए, तो इन फ्रेंचाइजी का यह दांव कारगर साबित हुआ। आइए, ऐसे ही रिटेन किए गए 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो इस सीजन अपनी चमक बिखेर रहे हैं।

आईपीएल 2026: टिम डेविड ने ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड, सहवाग-साल्ट को भी छोड़ा पीछे

IANS | April 18, 2026 5:25 PM

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रही है। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है।

आईपीएल 2026: घरेलू दर्शकों के सामने आरआर से मुकाबला, जीत का खाता खोलने को बेताब केकेआर

IANS | April 18, 2026 4:34 PM

कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28वां मैच ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा। केकेआर की निगाहें इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत का खाता खोलने पर होंगी।

आईपीएल 2026: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी पीबीकेएस, एलएसजी के लिए मुश्किल होगी चुनौती

IANS | April 18, 2026 3:57 PM

चंडीगढ़, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 29वां मुकाबला पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पीबीकेएस जीत का क्रम जारी रखना चाहेगी।